हल्द्वानी : चोरगलिया में शराब की दुकान के विरोध में हल्द्वानी SDM कोर्ट पहुंची महिलाएं

दीपक अधिकारी

 

हल्द्वानी

 

चोरगलिया में शराब की दुकान के विरोध में हल्द्वानी SDM कोर्ट पहुंची महिलाएं

 

हल्द्वानी : हल्द्वानी में चोरगालिया से आई महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन देते हुए चोरगलिया क्षेत्र से शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की है महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शराब की दुकान आबादी के बीचों बीच है पास में स्कूल है इसके अलावा छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।क्योंकि शराबी आए दिन शराब पीकर गली-गलौज कर रहे हैं महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ-साथ हर हाल में चोरगलिया से शराब की दुकान को हटाकर क्षेत्र को नशा मुक्त किया जाना आवश्यक है वहीं एसडीएम ने कहा कि लोगों ने उन्हें ज्ञापन दिया है आबकारी विभाग द्वारा उसका परीक्षण कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement