हल्द्वानी में धरने पर बैठे हरीश पनेरु, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप 

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में राज्य आंदोलनकारी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरु ने ओखलकांडा से आए ग्रामीणों के साथ एक दिवस की धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया। हरीश पनेरु ने कहा कि पिछले साल मार्च के महीने में ओखलकांडा ब्लॉक के में पतलोट में सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हुई जिसमें स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा और प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की थी और लिखित आश्वासन भी दिया था। हरीश पनेरु ने आरोप लगाया कि पहले दिए गए 2- 2 लाख के चेक भी बाउंस हो गए थे वह भी मीडिया में खबर आने के बाद प्रशासन ने आनन फानन में दिए, लेकिन शेष 2- 2 लाख चेक आज तक परिजनों को नहीं मिले। जबकि विधायक कई बार परिजनों के साथ फोटो खिंचवा चुके हैं लेकिन उन्हें मुआवजा पूरा नहीं मिला है। राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि इस घटना में तीन बच्चे ऐसे हैं जिसमें अपने माता-पिता को खो दिया है इसके बावजूद भी प्रशासन और विधायक संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द प्रशासन शेष मुआवजा नहीं देता है तो पीड़ित परिजन डीएम के दफ्तर के बाहर धरना देंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement