हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर भीषण दुर्घटना, दसवीं के छात्र की मौत, एक साथी घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

 

हल्द्वानी में सोमवार देर रात नैनीताल रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर लौट रहे दो छात्रों की बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दसवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है।सूचना के अनुसार, हल्द्वानी के फूलचौड़ निवासी 15 वर्षीय मयंक बिष्ट अपने मित्र गौरव के साथ काठगोदाम की ओर गया था। देर रात दोनों KTM बाइक से वापस लौट रहे थे। डिग्री कॉलेज से कुछ दूरी पहले अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सामने चल रही एक स्कूटी से टकराते हुए सड़क किनारे खड़े ठेले से जा भिड़ी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत 108 की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों ने मयंक को गंभीर हालत में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में गौरव को पैर और पीठ में गहरी चोटें आईं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में जारी है भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि बाइक कौन चला रहा था और हादसा किस वजह से हुआ दुर्घटना की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement