चाय पर चर्चा में गूंजा ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो’ का संकल्प

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख, भाजपा उत्तराखंड मनोज पाठक ने कोटाबाग ब्लॉक के अंतर्गत चकलुवा क्षेत्र की ग्रामसभा पूरनपुर में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में भाग लिया इस दौरान ग्रामवासियों के साथ ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो’ विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामवासियों ने अपने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न स्थानीय विषयों, आवश्यकताओं एवं विकास संबंधी सुझावों को मनोज पाठक के समक्ष रखा। उन्होंने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित समस्याओं एवं सुझावों पर आवश्यक विचार-विमर्श करने का भरोसा दिलाया इस अवसर पर चम्पा भोरियाल, चंचल सिंह बसैड़ा,वी. डी. जोशी, शेर सिंह खाती, त्रिलोक सिंह, कैप्टन ननादन सिंह (सेवानिवृत्त), भूपाल दत्त जोशी, सहित दर्जनों ग्रामवासियों ने मनोज पाठक के साथ ‘चाय पर चर्चा’ में सहभागिता की। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं एवं विकास से जुड़े विषयों को उनके समक्ष रखा तथा ‘कल का कालाढूंगी कैसा हो’ को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

*कल का कालाढूंगी कैसा हो’—मनोज पाठक के विचार*

मनोज पाठक ने कहा कि कल का कालाढूंगी केवल सड़कों और भवनों से नहीं, बल्कि बेहतर शिक्षा, मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था, रोजगार के अवसर और गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाओं से पहचाना जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि कालाढूंगी विधानसभा का विकास गांव की जरूरतों और ग्रामीणों की आकांक्षाओं के अनुरूप हो। प्रत्येक क्षेत्र की अपनी प्राथमिकताएं हैं और विकास की योजना बनाते समय स्थानीय लोगों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं परिवहन व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर, किसानों की आय बढ़ाने के प्रयास, पर्यटन की संभावनाओं का विकास तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य कालाढूंगी के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन सकते हैं।मनोज पाठक ने कहा कि “कल का कालाढूंगी कैसा हो इसका जवाब किसी एक व्यक्ति के पास नहीं, बल्कि कालाढूंगी की जनता की सामूहिक सोच और सहभागिता में है।” चाय पर चर्चा जैसे संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य यही है कि गांव की आवाज सीधे सामने आए और विकास की प्राथमिकताएं जनता के सुझावों से तय हों। उन्होंने कहा, “मेरा प्रयास है कि कालाढूंगी ऐसा विधानसभा क्षेत्र बने, जहां विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, युवा अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर प्राप्त करें और गांवों में मूलभूत सुविधाओं के साथ विकास की नई संभावनाएं साकार हों इस अवसर पर ग्रामवासियों ने संवाद की इस पहल का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *