उत्तराखंड:जमानत के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए प्रणव चैंपियन, हूटर बजाते गाड़ियों के काफिले के साथ हुए रवाना-देखे-VIDEO

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

27 जनवरी से जेल में बंद पूर्व विधायक और भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन कोर्ट को जमानत मिलने के बाद अस्पताल से भी डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से बाहर आते ही चैंपियन सीधे अपने देहरादून आवा

स के लिए रवाना हुए. पूर्व विधायक चैंपियन को देहरादून पुलिस ने 27 जनवरी को गिरफ्तार कर हरिद्वार पुलिस के हवाले किया था. चैंपियन ने करीब 20 दिन जेल में बिताए. लेकिन तबीयत खराब होने के कारण उन्हें हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था.बुधवार 19 मार्च को हरिद्वार जिला अस्पताल पहुंचकर रोशनाबाद जेल प्रशासन ने उन्हें रिहा किया. वहीं अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही. चैंपियान ने कहा कि, मुझे भारतीय न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है. आज सत्य की जीत हुई चैंपियन की रिहाई के बाद अस्पताल में समर्थकों का जमावड़ा लग गया। वहीं, समर्थकों का काफिला हूटर बजाते हुए निकला। बता दें कि चैंपियन विधायक उमेश के कार्यालय पर फायरिंग के आरोप में करीब पौने दो महीने से जेल में थे।खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन के बीच फरवरी माह में सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद ने इतना तूल पकड़ा था कि विधायक उमेश कुमार चैंपियन के लंढौरा स्थित महल पर जा पहुंचे थे। इसके बाद चैंपियन 26 जनवरी को अपने समर्थकों के साथ रुड़की स्थित विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर पहुंचे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। साथ ही समर्थकों से भी मारपीट की गई थी।इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया था। साथ ही चैंपियन और उनके समर्थकों को जेल भेज दिया था। जबकि उमेश कुमार को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। तभी से चैंपियन का मामला रोशनाबाद कोर्ट में चल रहा था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement