हल्द्वानी: महिला सुरक्षा को लेकर SDM और नगर आयुक्त ने चलाया चेकिंग अभियान, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी: शहर में महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है और नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज शाम एसडीएम हल्द्वानी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह,तहसीलदार हल्द्वानी मनीषा बिष्ट,और तहसीलदार लालकुआं कुलदीप पांडेय ने गोरा पड़ाव क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया अभियान के दौरान प्रशासन की टीम को भारी मात्रा में एक रेस्टोरेंट में अवैध शराब बरामद हुई, जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि महिला सुरक्षा के मद्देनज़र शहर में कई संवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां नियमित चेकिंग और निगरानी जारी रहेगी प्रशासन का कहना है कि इस तरह के अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे निर्भीक होकर शहर में आवागमन कर सकें। हल्द्वानी को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में यह एक और सशक्त कदम माना जा रहा है

Advertisement
Advertisement
Advertisement