किसान के बेटे ने जीआईसी चहज में दसवीं की परीक्षा में बडेना निवासी विकास सिंह ने स्कूल में दसवीं में किया टॉप स्कूल के साथ-साथ अपने गांव का नाम किया रोशन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

गंगोलीहाट में भी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम शनिवार को जारी हो गए हैं। जीआईसी चहज में दसवीं की परीक्षा में बडेना निवासी विकास सिंह ने स्कूल टॉप किया है। विकास के पिता पेशे से किसान हैं जबकि माता गृहिणी हैं। बिना कोचिंग के विकास ने सफलता की इबारत लिखी। स्कूल आने के लिए विकास रोज 20 किलोमीटर पैदल चलते हैं। विकास को कुल 445 अंक मिले हैं। जीआईसी चहज में दसवीं का परिणाम 95% से अधिक रहा। 18 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इसके अलावा इंटरमीडिएट की परीक्षा में दूनी की रहने वाली महिमा ने टॉप किया है। उन्हें 364 अंक मिले हैं। इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रौतेला समेत शिक्षक मनोज तिवारी, प्रदीप ठाकुराठी, ललित बिष्ट, चंद्रकला जोशी, ललित मेहरा, मोहन बोहरा ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement