हल्द्वानी:(बड़ी खबर)-बेलबाबा के पास स्विफ्ट डिजायर और बाइक की भिड़ंत, तीन घायल

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी – रुद्रपुर हाईवे पर रामपुर रोड स्थित बेल बाबा मंदिर के पास शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट डिजायर (HR 56 B 0698) हल्द्वानी से दिल्ली जा रही थी, जबकि एक मोटरसाइकिल सवार बिलासपुर की ओर जा रहा था। कार चालक निशांत के मुताबिक, मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। कार में तीन लोग सवार थे, जबकि मोटरसाइकिल पर दो लोग थे। फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement