हल्द्वानी: गौजाजाली क्षेत्र में पत्थर से कुचलकर तरुण की अनिल ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौजाजाली इलाके में देर रात एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गौजाजाली निवासी एक युवक ने किसी विवाद के चलते एक व्यक्ति की पत्थर से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना रात के समय की है, जब आरोपी अनिल ने राजपुरा निवासी तरुण रावत पर अचानक हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।पुलिस के मुताबिक, हत्या के आरोप में आरोपी अनिल को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आपसी अंदरूनी रंजिश या विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग भयभीत हैं। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। हत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा

Advertisement
Advertisement
Advertisement