हाईवे पर पलटी तेज रफ्तार कार, चालक को झपकी आने से हादसा, तीन घायल

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

देहरादून/हरिद्वार। देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार को हरिद्वार हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। माजरी ग्रांट क्षेत्र में पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीन लोग घायल हो गए प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति से आ रही थी। माजरी ग्रांट के पास पहुंचते ही वाहन अचानक डगमगाया और पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी विनय मित्तल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आने के कारण दुर्घटना होना सामने आया है।पुलिस के अनुसार सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने व्यवस्थित कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *