रानीखेत एक्सप्रेस की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत, दूसरा बरेली रेफर

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ने मंगलवार सुबह दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा इन्द्रानगर रेलवे फाटक के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक पटरी के किनारे चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे के आसपास यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तत्काल हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया इलाज के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इन्द्रनगर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement