ऑपरेशन कालनेमि:कुमाऊँ मंडल में 300 से अधिक ढोंगी बाबा पर कार्रवाई:IG कुमाऊं

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा ऑपरेशन कालनेमि चलाया जा रहा है जिसके तहत पुलिस ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है ऑपरेशन कालनेमि के फर्जी बाबा और पीर फकीरों को धर पकड़ की कार्रवाई कर रही है आईजी कुमाऊं रिद्धिमा अग्रवाल ने बताया कि कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में चले अभियान में पुलिस द्वारा 300 से अधिक ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमे और चालान की कार्रवाई की गई है IG कुमाऊं ने बताया कि इस दौरान ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं की पहचान की गई. 300 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया संदिग्धों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई इनके पास कोई पहचान पत्र या कोई वैध दस्तावेज दिखा नहीं गया है ढोंगी बाबाओ के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगी . सभी थाना पुलिस चौकिया को निर्धारित किया गया है कि ढोंगी बाबाओ की पहचान की जाए और संदिग्घ प्रतीत होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement