उत्तराखंड: बोर्ड के टॉपरों को केंद्र से मिलेगी छात्रवृत्ति

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

बोर्ड के टॉपरों को केंद्र से मिलेगी छात्रवृत्ति

10वीं और 12वीं के 20 फीसदी छात्र-छात्राओं का होगा चयन

रामनगर। उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए केंद्रीय छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए मेधावी छात्र-छात्राओं को वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। उत्तराखंड बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों की सूची बना ली है जो छात्रवृत्ति में आवेदन के लिए पात्र हैं। 20 फीसदी छात्र-छात्राओं का इसके लिए चयन होगा।मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से स्नातक की तीन साल की पढ़ाई के लिए 36 हजार रुपये व परा-स्नातक की पढ़ाई के लिए 40 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाएगी। पांच साल तक छात्रवृत्ति जारी रखने के लिए हर साल नवीनीकरण कराना जरूरी है साल तक कुल 76 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। इस वर्ष बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य व कला वर्ग के टॉपर 20 फीसदी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के लिए योग्य पाया है। इसमें विज्ञान वर्ग के 8578, वाणिज्य के 915 व कला में 8200 छात्र-छात्राएं योग्य पाए गए हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से 31 अक्टूबर तक www.scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement