दीपक अधिकारी
हल्द्वानी
हल्द्वानी शहर में आबादी के बीच संचालित कबाड़ की दुकानों पर अब नगर निगम सख्त रुख अपनाने जा रहा है। नगर निगम ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर आबादी क्षेत्र में संचालित कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया है नगर निगम अधिकारियों को आबादी क्षेत्र में चल रही ऐसी दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा का कहना है कि अब नगर निगम क्षेत्र के आबादी वाले इलाकों में नई कबाड़ की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं पहले से संचालित दुकानों को भी चिन्हित कर आबादी क्षेत्र से बाहर अपना कारोबार करने के निर्देश दिए जाएंगे नगर निगम का कहना है कि आदेशों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अर्थदंड के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। निगम के इस फैसले के बाद शहर के रिहायशी इलाकों में चल रही कबाड़ की दुकानों पर जल्द कार्रवाई देखने को मिल सकती है।







