हल्द्वानी: कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सख्त, बुक सेलरों की दुकानों में छापेमारी

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में कॉन्वेंट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इसी कड़ी में प्रशासनिक टीम ने आज शहर के बड़े बुक सेलरों की दुकानों में छापेमारी की सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में शहरी क्षेत्रों तो एसडीएम परितोष वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में की छापेमारी की इस कार्रवाई के दौरान बुक स्टोर्स का निरीक्षण किया गया, कार्रवाई के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और जीएसटी विभाग भी मौजूद था, प्रशासन को शिकायतें मिली थीं कि निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें और कॉपियां खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल प्रशासन खास बुक स्टोर्स से ही किताबें खरीदने की शर्त रख रहे हैं, जिससे बाजार में प्रतिस्पर्धा खत्म हो रही है और अभिभावकों को ऊंची कीमतें चुकानी पड़ रही हैं इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों से आवश्यक दस्तावेज भी मांगे और जांच पड़ताल की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बुक विक्रेता या स्कूल जबरन महंगी किताबें बेचने या खरीदने के लिए बाध्य करता पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन से इस तरह की सख्ती जारी रखने की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement