जजी कोर्ट गेट पर अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, किया चौकी का घेराव

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी। साथी अधिवक्ता को पीटे जाने के खिलाफ अधिवक्ताओं ने अपने साथी अधिवक्ता के साथ हुई मारपीट के विरोध में चौकी का घेराव किया। शनिवार को सुबह लगभग 10:00 बजे कचहरी परिसर गेट पर एक इंटर्नशिप कर रही अधिवक्ता के भाई ने एक सीनियर अधिवक्ता के साथ मारपीट कर दी। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने चौकी के बाहर धरना प्रदर्शन किया और दोषी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि एक अधिवक्ता पर हमला गंभीर अपराध है, और जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। वहीं, इंटर्नशिप कर रही अधिवक्ता का कहना है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं है कि उसके भाई ने मारपीट क्यों की। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement