टाइटल-: हल्द्वानी में खत्म होगी कूड़े की समस्या, लाखों टन कचरा साफ करने की तैयारी शुरू

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी वासियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल कूड़े के निस्तारण को लेकर नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। अब टचिंग ग्राउंड में सालो से जमा लाखों मीट्रिक टन कूड़े को पूरी तरह साफ करने की तैयारी शुरू हो गई है। कुमाऊं के सबसे बड़े नगर निगम हल्द्वानी में कूड़ा प्रबंधन को लेकर व्यापक कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है। नगर निगम ने पुराने और नए कूड़े के निस्तारण के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, टचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कूड़े को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह हटाया जाएगा।उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रतिदिन आने वाले करीब 220 मीट्रिक टन कूड़े का भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है। साथ ही गीले कूड़े से कंपोस्ट खाद बनाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है। नगर आयुक्त का कहना है कि वर्ष 2018 से पहले जमा हुए कूड़े के निस्तारण के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है और इस दिशा में काम जल्द शुरू होगा। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले समय में हल्द्वानी को कूड़े की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement