हल्द्वानी : स्मार्ट मीटर के विरोध में उतरे कांग्रेस नेता ललित जोशी पीड़ितों के साथ किया बड़ा प्रदर्शन

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता ललित जोशी के नेतृत्व में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में महिलाओं के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बढ़े हुए बिजली बिलों ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराते हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की समस्या का समाधान करने और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता ललित जोशी ने कहा कि यदि स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया और जनता की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग की होगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement