पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (VIMUN) का भव्य हुआ शुभारंभ

Spread the love

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (PCTM), हल्द्वानी में आज विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Vision India Model United Nations – VIMUN) के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी दो दिवसीय सम्मेलन की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री नारायण पाल, प्रबंध निदेशक (MD) श्री निर्भय पाल, सचिव श्रीमती कामिनी पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री अतुल पाल, हेड ऑपरेशन श्री भानु बिष्ट तथा जनसंपर्क अधिकारी (Public Relations Officer) सुश्री शुभांगी शांडिल्य उपस्थित रहे वहीं Visionary India की ओर से को-फाउंडर एवं डायरेक्टर जनरल श्री हरमन सिंह, को-फाउंडर श्री ऋषभ खत्री तथा फाइनेंशियल एडवाइज़र श्री स्वर्णिम ने सम्मेलन की अवधारणा, उद्देश्य एवं युवाओं के व्यक्तित्व विकास में मॉडल यूनाइटेड नेशंस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि 11 एवं 12 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले VIMUN सम्मेलन में देश के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों का प्रतिनिधित्व करते हुए समसामयिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विषयों पर विचार-विमर्श, वाद-विवाद, कूटनीतिक संवाद तथा नीति-निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेंगे संस्थान के प्रबंधन ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध एवं विश्लेषण की क्षमता, वैश्विक दृष्टिकोण तथा कूटनीतिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। VIMUN केवल एक शैक्षणिक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है कार्यक्रम के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उत्तर आयोजन समिति एवं Visionary India की टीम द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया। अंत में सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन की शुभकामनाएँ दी गईं पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट परिवार ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए सम्मेलन की सफलता की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *