हल्द्वानी: राजस्थान के शादीशुदा प्रेमी और अल्मोड़ा की प्रेमिका के बीच मारपीट, होटल में पहुंची पुलिस

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी में एक होटल में शादीशुदा प्रेमी और उसकी प्रेमिका के बीच हुए झगड़े ने बड़ा हंगामा खड़ा कर दिया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। होटल के कमरे में तोड़फोड़ और चीख-पुकार की आवाजें सुनकर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी गुरुवार को एक होटल में जयपुर, राजस्थान के रहने वाले 40 वर्षीय युवक और अल्मोड़ा की 25 वर्षीय युवती के बीच जमकर विवाद हुआ। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। युवक जयपुर से हल्द्वानी आया था और होटल में कमरा बुक किया था। दोनों मतदान के दिन मिलने पहुंचे थे।दोपहर 12 बजे होटल पहुंचने के बाद शाम करीब 5 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि कमरे में लगे आईने और खिड़की के शीशे तोड़ दिए गए। युवक ने टूटे हुए कांच से युवती पर हमला किया, जिससे उसके पेट से खून बहने लगा।कमरे से आ रही चीख-पुकार और तोड़फोड़ की आवाजें सुनकर होटल के कर्मचारी कमरे के बाहर पहुंचे। स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्होंने होटल प्रबंधन को जानकारी दी, जिसके बाद कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस जब कमरे में पहुंची तो फर्श पर खून और टूटे हुए कांच के टुकड़े बिखरे पड़े मिले। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। कोतवाल ने बताया कि युवक शादीशुदा है और दोनों के बीच सोशल मीडिया पर बने रिश्ते के कारण यह मामला सामने आया। होटल के कमरे से मिले कांच के टुकड़ों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement