महिला अस्पताल से मंगल पड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण तेज़, अतिक्रमण पर सख्त रुख

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से शनिवार को महिला अस्पताल से मंगलपड़ाव तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, लोनिवि और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने सड़क के दोनों ओर किए गए चिन्हांकन की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण पर कड़ा रुख अपनाया।पूर्व में चिन्हांकन के बावजूद कई दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था, जिस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे दुकानदार स्वेच्छा से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर सड़क चौड़ीकरण सफलतापूर्वक हुआ है, उसी तरह इस क्षेत्र में भी कार्य मानकों के अनुसार पूरा किया जाएगा।निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगे फड़-ठेलों को तत्काल हटाया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नहरों में किए जा रहे अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा और किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान लोनिवि, विद्युत विभाग एवं नगर निगम के अधिशासी अभियंताओं समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement