बैंककर्मी ने मंदिर की दानपेटी में लगाई सेंध, 9 लाख ₹ चुरा लिए ऐसे पकड़ा गया

दीपक अधिकारी

हल्द्वानी

मंदिर में दान पेटी का कैश गिनने आए बैंक कर्मी की नियत भारी भरकम कैश देकर खराब हो गई। और उसने छोटी-मोटी रकम नहीं बल्कि ₹900000 मंदिर की दान पेटी से चुरा लिए । बैंक कर्मी की यह करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई इसके बाद वह रंगे हाथों पकड़ गया।मथुरा के श्री कृष्ण की लीला स्थली वृन्दावन के प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां मंदिर के गुल्लक की धनराशि में सेंध लगाते बैंककर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया है. बैंककर्मी के पास से 9 लाख 50 हज़ार रुपए की बरामदगी भी हुई है. चोरी की यह घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई।मंदिर प्रबंधक द्वारा इस मामले में बैंक कर्मी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मी अभिनव सक्सेना को गिरफ्तार कर लिया गया है. प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में नियमानुसार प्रतिमाह न्यायालय द्वारा नियुक्त अधिकारी की निगरानी में बैंक के कर्मचारियों द्वारा गुल्लक खोला जाता है. मंदिर की 16 भेंट गुल्लक खुलने का यह क्रम पिछले तीन दिन से जारी था. शनिवार की शाम करीब चार बजे से कंट्रोल रूम में मौजूद कर्मियों को शक हुआ कि एक बैंककर्मी अपने कपड़ों में कुछ छिपा रहा है इस पर तत्काल प्रबंधन को अवगत कराया गया. जिसके बाद बांके बिहारी मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा द्वारा सीसीटीवी को चेक किया गया. इस दौरान धनराशि की गिनती कर रहे बैंककर्मी अभिनव की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लाख अट्ठाईस हजार रुपए बरामद हो गए. जिससे मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया. नोटों की बरामदगी के बाद पुलिस ने बैंक कर्मी अनुभव सक्सेना से सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने अन्य दिनों में भी चोरी करने को स्वीकार कर लिया।जिसके बाद पुलिस ने उसके घर से 8 लाख रुपए और बरामद कर लिए. प्रबंधक मुनीश शर्मा के अनुसार आरोपी बैंककर्मी अभिनव सक्सेना निवासी रामपुर केनरा बैंक में फील्ड आफीसर के पद पर कार्यरत है. आरोपी के पास से 200-500 की गड्डियां प्राप्त हुईं हैं. आरोपी अभिनव सक्सेना की पत्नी सीए है और वह मथुरा के अशोक सिटी में किराए पर रहता है. पुलिस ने मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement